विश्व क्षय रोग दिवस पर 100 दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ

0
9

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

केलांग। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर किरण भड़ाना, उपायुक्त लाहौल-स्पीति ने DIET तांदी में आयोजित जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता की। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग केलांग द्वारा आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में DIET तांदी की प्रधानाचार्या सुनीता आनंद ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि प्रेम जीत ने कार्यक्रम का संचालन किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन लाल ने प्रारंभिक संबोधन दिया तथा जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एम.के. गांधी ने कार्यक्रम की विस्तृत प्रस्तुति दी।

 

कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2026 की थीम “Yes! We can end TB – Led by Bharat, Powered by Janbhagidari” के अनुरूप जिले में संचालित टीबी उन्मूलन कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

 

इस अवसर पर उपायुक्त ने “टीबी मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 100 दिवसीय विशेष अभियान का विधिवत शुभारंभ (फ्लैग ऑफ) किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी को बढ़ाना है ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंच सके और जिला टीबी मुक्त बन सके।

 

उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा कि क्षय रोग (टीबी) एक संक्रामक बीमारी होने के बावजूद पूर्णतः उपचार योग्य है। इसके लिए समय पर जांच, सही उपचार और जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने टीबी के लक्षणों की पहचान, समय पर निदान और टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (TPT) के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में छूटे हुए टीबी मामलों की सक्रिय खोज (Active Case Finding) सुनिश्चित की जाए तथा सभी मरीजों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर टीबी से होने वाली मृत्यु दर में कमी लाने और नए मामलों की रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने पर जोर दिया।

 

कार्यक्रम में DIET तांदी के प्रशिक्षुओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान छात्रों द्वारा टीबी उन्मूलन विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा अंत में सभी छात्रों एवं कर्मचारियों की एक्स-रे और रक्त जांच भी की गई।

 

बैठक में उपमण्डलाधिकारी (नागरिक) केलांग कुनिका एकर्स, बीएमओ गोंधला डॉ. उषा शर्मा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुषमा, सहित स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
अंत में उपायुक्त ने सभी विभागों, स्वास्थ्य कर्मियों, प्रशिक्षुओं और सहयोगी संस्थाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए इस अभियान को जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

#WorldTBDay #TBMuktBharat #LahaulSpiti #Keylong #HealthAwareness #Janbhagidari #TBFreeIndia #HimachalNews #AdarshHimachal #PublicHealth