रिज मैदान पर लगेगी पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 14.5 फ़ीट ऊंची प्रतिमा

0
5
प्रदेश लोक निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर एके सोनी
प्रदेश लोक निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर एके सोनी
आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
शिमला। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान के पदम देव कॉम्पलैक्स पर बनेगी। यहां अटल बिहारी वाजपेयी की 14.5 फीट ऊंची लगनी है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की मृत्यु के बाद प्रदेश सरकार ने रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा बनाने का फैसला लिया गया था,  लेकिन इसके लिए चुने गए स्थान में मिट्टी धंसने के कारण यह काम लंबित रह गया था। बीते दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिमला अधिकारियों के साथ रिज मैदान का दौरा करके इस स्थान को चयन किया था।
प्रदेश लोक निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ऐ के सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि रिज मैदान के पदम देव काम्पलैक्स की बाईं ओर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस प्रतिमा में  6.5 फ़ीट का पेडस्टल और 8 फ़ीट की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।  उन्होंने कहा कि 25 दिसम्बर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर इस प्रतिमा का लोकार्पण किया जायेगा।