बजट में कटौती से कैसे बनेगा आत्मनिर्भर हिमाचल? – जयराम ठाकुर

0
5

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार के बजट को प्रदेश की जनता को गुमराह करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा घोषित अधिकांश योजनाएं बिना पर्याप्त बजट प्रावधान के हैं और पिछले वर्षों की कई योजनाएं आज तक धरातल पर लागू नहीं हो पाई हैं।

 

उन्होंने कहा कि प्रमुख विभागों जैसे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शिक्षा, ग्रामीण विकास, कृषि और सड़क जैसे क्षेत्रों के बजट में लगातार कटौती की जा रही है। ऐसे में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के दावे पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं।

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में पूंजीगत व्यय लगातार घट रहा है और राजस्व घाटा बढ़ता जा रहा है, जिससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति चिंताजनक हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछले चार बजट में औसतन ₹10,620 करोड़ का राजस्व घाटा रहा है।

 

उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा सरकार के समय कोविड महामारी के बावजूद रिकॉर्ड स्तर पर सरकारी नौकरियां दी गईं, जबकि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में लगभग 15 हजार नौकरियां कम हो गई हैं।

 

उन्होंने केंद्र सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि प्रदेश की कुल राजस्व प्राप्तियों में केंद्र का हिस्सा 50 प्रतिशत से अधिक रहा है। केंद्र सरकार द्वारा लगातार आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है।

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार का यह बजट केवल समय काटने और जनता को भ्रमित करने का प्रयास है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बजट में ही पर्याप्त प्रावधान नहीं हैं, तो सरकार अपने दावों को कैसे पूरा करेगी।

 

अंत में उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस प्रकार की नीतियों को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देगी।

 

📢 #JobsCrisis #HimachalJobs #JairamThakur #IndianPolitics #CentralGovernment #Economy #HimachalNews #Breaking #BJP #Congress

📲 हमसे जुड़ने के लिए: पर Subscribe करें | Facebook पेज Like करें | Twitter पर Follow करें
📧 Email: aadarshhimachal@gmail.com
📱 WhatsApp: संपर्क करें