2 सितंबर को हेज़ में होंगी 9वीं यूके नेशनल गतका चैंपियनशिप 

ब्रिटेन के लड़के और लड़कियों की गतका टीमें दिखाएंगी जंगजू कला के जौहर

0
4
Tanmanjeet Singh Dhesi
Tanmanjeet Singh Dhesi

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

चंडीगढ़ वर्ल्ड गतका फेडरेशन से संबद्ध गतका फेडरेशन यूके द्वारा गुरुद्वारा नानकसर गरीब निवाज हेज़ के सहयोग से यूके की आगामी 9वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप2023, 2 सितंबर को गुरुद्वारा नानकसर के मैदान में आयोजित की जाएगी जिसमें ब्रिटेन के विभिन्न शहरों के गतका अखाड़े (टीमेंभाग लेंगे

 

सलोह से सांसद एवं एक दशक से अधिक समय से सेवाएं दे रहे गतका फेडरेशन यूके के संस्थापक अध्यक्ष तनमनजीत सिंह ढेसी ने इस आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस वार्षिक राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान विभिन्न आयु वर्ग में लड़के और लड़कियों की गतका टीमें अपना जौहर दिखाएंगी

 

यह भी पढ़े:- हमीरपुर: ईवीएम की फर्स्ट लैवल चैकिंग 16 से, सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति बेहद जरूरी

 

उन्होंने कहा कि 2013 में ग्रेवसेंड में शुरू होने के बादयह राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता का पिछले वर्षों में आठ अलगअलग शहरों मेंजैसे 2014 में डर्बी, 2015 में साउथॉल, 2016 में स्मेथविक (बर्मिंघम), 2017 में इलफोर्ड (लंदन), 2018 में स्लोह, 2019 में वॉल्वरहैम्प्टन और 2022 में लीमिंगटन स्पा में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

 

ढेसी ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि हमें खुशी है कि हेज़ पहली बार इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है और इन प्रतियोगिताओं के दौरान लड़कियों और लड़कों के पास सदियों पुरानी सिख मार्शल आर्ट में अपनी मार्शल आर्ट दिखाने का एक शानदार अवसर है

अध्यक्ष तनमनजीत ढेसी ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समर्पित प्रयासों के लिए गतका फेडरेशन यूके के सचिव हरमन सिंह जोहलसेफटेक सिस्टम्स लिमिटेड के एमडी सरबजीत सिंह ग्रेवाल और पूरी प्रबंधन टीम का धन्यवाद करते हुए यूके देश की सभी गतका टीमों को बिना किसी देरी के इस टूर्नामेंट में प्रवेश के लिए आयोजकों से संपर्क करने के लिए आमंत्रित भी किया है

 

तनमनजीत ढेसी ने कहा कि यह चैंपियनशिप एक नि:शुल्क और पारिवारिक कार्यक्रम है जो सभी के लिए खुला रहेगा जहां लंगर और जलपान परोसा जाएगा और अन्य गतिविधियां पूरे दिन जारी रहेंगी उन्होंने उन सज्जनों को भी आमंत्रित किया जो इस अवसर पर स्वयंसेवा करना चाहते हैं या अपने व्यवसायों को प्रायोजित करना चाहते हैंकृपया हमसे संपर्क करें

    उन्होंने ब्रिटेन के सभी गुरुद्वारा प्रबंधकोंराजनीतिकसामाजिक और धार्मिक हस्तियों और आम लोगों से अपील की है कि वे इस अवसर पर उपस्थित हों और गुरुओं के खेल गतके को अपना समर्थन दें और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करें

 

उन्होंने आगे बताया कि इस मौके पर गुरुद्वारा नानकसर गरीब निवाज हेज़ के मुखी संत बाबा अमर सिंह जी बरुंदी नानकसर वालेराज्य सभा मेंबर संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवालनेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल समेत ब्रिटेन और भारत से बड़ी संख्या में हस्तियां शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी