कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष जबर सिंह चौहान का आकस्मिक निधन,संपूर्ण सेवादल परिवार ने जताया शोक 

0
2
शोक
शोक

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

शिमला। जिला सिरमौर कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष जबर सिंह चौहान के आकस्मिक निधन पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई तथा पूर्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र जोशी , अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल प्रभारी रामविलास रावत तथा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, प्रदेश महिला संगठक  रीना पुंडीर, तथा यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सुदर्शन सिंह बबलू ( MLA चिंतपूर्णी ) तथा संपूर्ण सेवादल परिवार शोक प्रकट करता है !

दुख की इस घड़ी में पूरा सेवादल परिवार आपके परिवार के साथ है तथा परमपिता परमेश्वर से यह प्रार्थना करता है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस गहरे दुख को सहने की शक्ति दे!