हिमाचल में युवाओं को नौकरी और महिलाओं को 1500 रु की दी थी गारंटी, अबतक कुछ नही हुआ- संबित पात्रा

बोले..... जयराम सरकार की ओर से हिमाचल को दी गई 125 यूनिट मुफ्त बिजली पर भी सुक्खू सरकार ने लगा दी रोक

0
8
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

शिमला। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा की हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओ, प्रियंका गांधी, अलका लांबा, द्वारा युवाओं को लेकर जो सबसे बड़ी घोषणा की गई थी कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही 5 लाख युवाओं को रोजगार और ये पहली कैबिनेट बैठक में करने की घोषणा थी, कई बैठक हो गई फिर भी अबतक कुछ नहीं हुआ। प्रियंका वाड्रा द्वारा घोषणा की गई थी कि 22 लाख महिलाओं को 1500 रुपए मुआवजा देंगे, पर कुछ नहीं हुआ। बल्कि 1150 रुपए और 1350 रुपए हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जयराम ठाकुर सरकार जो महिलाओं को पेंशन दे रही थी उसे बढ़ाकर 1500 कर दिया।

 

यह भी पढ़े:-व्यक्तिगत छींटाकशी के बजाय विकास पर ध्यान दें मुख्यमंत्री – जयराम ठाकुर 

 

कांग्रेस ने कहा था कि आतिरिक 22 लाख महिलाओं को भी भुगतान किया जाएगा, मगर अब तक कुछ नहीं हुआ। कांग्रेस ने कहा कि 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे पर कुछ नहीं हुआ, उल्टा जो मुफ्त 125 यूनिट जयराम ठाकुर की सरकार हिमाचल प्रदेश में दे रही थी उसे भी रोक दिया गया। युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपए का स्टार्टअप फंड शुरू करने की घोषणा भी की गई थी, मगर उसका अंजाम कुछ नहीं हुआ।