आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेशवासियों को विशेष कर बाल्मीकि समुदाय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि महर्षि वाल्मीकि जी ने रामायण महाकाव्य में भगवान श्रीराम जी की कथा का जो ज्ञान समाज को दिया वह आज भी हमारा मार्ग प्रशस्त करता है।