संजय बस्टा बने भाजपा युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया सह -प्रमुख

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

शिमला। संजय बस्टा को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रमुख नियुक्त किया गया है। संजय बस्टा कोटखाई के पांदली के रहने वाले हैं। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज ने संजय बस्टा के प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रमुख बनाने की अधिसूचना जारी की है। संजय बस्टा पूर्व मे भाजपा युवा मोर्चा जुब्बल नावर कोटखाई के महामंत्री रह चुके हैं। नियुक्ति के लिए संजय बस्टा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।