अश्वनी भोपटा ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी का थामा दामन 

0
5

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। कोटखाई की चौगन-कुल्टी पंचायत के चौगन गांव से संबंध रखने वालें अश्वनी भोपटा ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। शिक्षा मंत्री ने अश्वनी भोपटा को माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने अश्वनी भोपटा का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि कांग्रेस पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य (सोशल मिडिया) अतुल चौहान भी मौजूद रहें।