विधानसभा अध्यक्ष ने दी देश और प्रदेशवासियों को लोहड़ी और मकर संक्रांति की बधाई

0
2

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला।  हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष ने प्रदेश और देशवासियों को लोहड़ी और मकर संक्रांति की बधाई दी है। अपने अभिनंदन संदेश में उन्होंने  कहा कि लोहड़ी और मकर संक्रांति का यह महत्वपूर्ण त्योहार है जिसे लोग बड़ी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। उन्होंने  कहा ‍की लोहड़ी उत्तर भारत का एक प्रसीदव त्योहार है। यह मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है और मकर संक्रांति की पूर्वसंध्या पर इस त्योहार का बड़ा उल्लास रहता है। इस अवसर पर पुत्रियों को माँ के घर से ‘त्योहार’ ( कपड़ा, मिठाई, रेव, फलादि ) भेजा जाता है।

यह भी पढ़े:-पशु पालन विभाग ने की पशुधन को ठंड से बचाने के लिए ऐडवायज़री जारी

मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई देते हुए श्री पाटणियों ने कहा कि मकर संक्रांति एक हिंदू त्योहार है और यह आम तौर पर 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य देवता धनु राशि से मकर राशि का आगमन होता है तो उसे मकर संक्रांति कहा जाता है। यह सक्रांति अन्य 12 सक्रांति में से सबसे अधिक महत्वपूर्ण रचना है। श्री पाटियों ने कहा है कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य उदय होता है, जिससे प्रकृति में बदलाव शुरू हो जाता है, ठंड की वजह से लोगों को सूर्य के उदय होने से शीत ऋतु से राहत मिलनी शुरू हो जाती है।विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने भी प्रदेश व देशवासियों को लोहड़ी तथा मकर संक्रांति की बधाई दी है।