देवराज शर्मा ने ली लोकसेवा आयोग के सदस्य की शपथ, राज्यपाल ने राजभवन में दिलाई पद एवम गोपनीयता की शपथ

0
4

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। देवराज शर्मा ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में शपथ ली है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े:-  उपमुख्यमंत्री ने हमीरपुर से वृंदावन के लिए किया बस सेवा का शुभारंभ

प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद देवराज शर्मा ने जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह एक साधारण परिवार से ऊपर उठे हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि वह वरिष्ठ सहयोगियों के सहयोग से पारदर्शिता के साथ काम करेंगे। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्त आईजी पीटीएम, टीएम देवराज शर्मा को राज्य लोकसेवा आयोग में सदस्य नियुक्त किया है। राजधानी शिमला के उपनगर संजौली के निवासी देवराज शर्मा को राष्ट्रपति तटरक्षक पदक भी मिल चुका है। देवराज शर्मा को 62 वर्ष की आयु पूरी होने तक नियुक्ति दी गई है। डॉ. रचना गुप्ता का सेवाकाल पूरा होने के बाद से आयोग में सदस्य का एक पद रिक्त था।