मुख्यमंत्री ने कलासंस्कृति में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया पण्डित ख़ुशबू भारद्वाज को सम्मानित

0
3

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। जिला शिमला में  मुख्यमंत्री ने ख़ुशबू को सम्मानित करके खूब तारीफ़ की व कला संस्कृति के सरक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने लिए सम्मानित किया, जिसमें शिमला राजीव भवन में बतौर मुख्यअतिथि मुख्यमंत्री थे तथा कार्यक्रम में भारतीय युबा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी  कृष्ण अल्लाबारू व प्रदेश अधयक्ष यूथ कांग्रेस निगम भंडारी समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता थे व उनके संगीत को सुनकर सम्पूर्ण सभागार मंत्रमूगध हो गया। होनहार वीरवन के होत चिकने पत यह बात ख़ुशबू के ऊपर स्टिक बैठती है।

छोटी आयु से ही ख़ुशबू को संगीत का शौक़ था ,कही भी कोई भी कार्यक्रम होता तो ख़ुशबू की भागीदारी सबसे पहले रहती ,ख़ुशबू गर्व से कहती है कि जो अपने पारम्परिक संगीत में लय रस और संस्कार है उसका कोई मुक़ाबला नही। ख़ुशबू कहती है की हमें अपनी संस्कृति से प्यार करना चाहिए इसे सर्वो परी बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए।ख़ुशबू ने देश ही नही अपितु बाहरी प्रदेशों में भी अपनी संस्कृति को बिखेरा है ।

यह भी पढ़े:-देशवासियों की उम्मीदों और प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने में नाकाम रहा केन्द्रीय अन्तरिम बजट: मुख्यमंत्री

आप सभी को बता दे हाल ही में ख़ुशबू संगीत में गोल्ड मेडल जीत कर व देश नही अपितु प्रदेश के कई दूर स्थानो में कुल्लू का नाम रोशन कर चुकी है। हाल ही में ख़ुशबू अंतर्रष्ट्रिय कार्निवल मनाली में निर्णायक मंडल की भूमिका निभा चुकी है। ख़ुशबू बहुत से नामी पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी है जिसमें नेशनल अवार्ड ,cmअवार्ड जैसे बहुत से पुरस्कार प्राप्त है।  ख़ुशबू ncc में भी बतौर सिनिर अंडर आफ़िसर की भूमिका भी निभा चुकी है । ख़ुशबू की माता का नाम रविंद्रा पिता खेम राज व बड़ा भाई साहिल है ख़ुशबू मध्यवर्गी परिवार से संबंध रखती है।  ख़ुशबू की माता रविन्द्रा भारद्वाज स्वयं संगीत प्रेमी है ,ख़ुशबू सदैव अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता गुरूजनो व मित्रों को देती है।