मुख्यमंत्री का बजट संतुलित और प्रगतिशील -राजीव वर्मा

0
3

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला।  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  का बजट संतुलित और प्रगतिशील है।  कांग्रेस पार्टी सेवादल यंग ब्रिगेड सोशल मीडिया प्रदेश के समन्वयक राजीव वर्मा ने  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बजट को प्रगतिशील और संतुलित बताया है।  युवा नेता राजीव वर्मा ने बताया कि बीते समय सभी वित्तीय बाधाओ और पिछले वर्ष आई दुखद व अभूतपूर्व प्रकृति आपदा के कारण हुए भारी नुकसान के बावजूद एक संतुलित और प्रगतिशील बजट पेश करने में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने काबिले तारीफ बजट पेश किया है,  जिसकी सभी सराहना करते हैं।

सोशल मीडिया नेता राजीव वर्मा ने यह भी बताया कि हिमाचल वित्तीय बजट 2024- 2025 हिमाचल प्रदेश के प्रगतिशील भविष्य के लिए सुरक्षित स्मार्ट और सुदृढ़ प्रस्तुति है।  विशेष रूप से कृषि बागवानी पशुपालन सकल घरेलू उत्पाद के प्रति व्यक्ति आय में भूमिका इतनी स्मार्ट है कि राज्य को भारत में सर्वश्रेष्ठ में से एक में लाया जा सकता है।  इस बजट की जितनी भी सरहाना किया जाए कम है।