आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में हर्ष महाजन की जीत के बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार पूरी तरह बौखलाहट में आ गई है। कांग्रेस सरकार लगातार एक के बाद एक तानाशाही फैसले लेकर हिमाचल प्रदेश के वातावरण को दूषित करने के अंदर जुट गई।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 15 सदस्यों को सस्पेंड करके और अन्यायपूर्ण तरीके से बजट को पास कराना तत्पश्चात 6 कांग्रेस के विधायकों को अन्यायपूर्ण तरीके से उनकी सदस्यता को समाप्त कर देना। यह पूरी तरह लोकतंत्र की हत्या हैं। डॉ बिंदल ने कहा कि इतना करने के बाद भी वर्तमान कांग्रेस सरकार संतुष्ट नहीं हुई। कांग्रेस पार्टी की सरकार ने जिन विधयकों को टर्मिनेट किया उनके खिलाफ़ और इन्डिपेन्डेन्ट विधायको के खिलाफ़ लगातार पुलिस और प्रशासन का डंडा चलाने का काम शुरू किया है।











