आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। जुब्बल नावर कोटखाई के साथ-साथ हिमाचल के लिए गर्व का क्षण है। 1 से 7 मार्च तक रूस के सोची शहर में आयोजित होने वाले वर्ल्ड_यूथ_फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी प्रजव्वल। “देश का प्रतिनिधित्व करना गौरवपूर्ण है ,देश के कोने कोने से चयनित हुए युवा ,भारत की महान संस्कृति की झलक पूरी दुनिया को दिखाएं।” गौरतलब है कि 1 मार्च से 07 मार्च 2024 तक रूस के सोची शहर में वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 193 देशों के लगभग 20 हजार युवा शामिल होंगे। भारत से युवाओं का दल यूथ फेस्टिवल में शामिल होने रूस जा रहा है, जिसमें हिमाचल से देश की सबसे युवा पंचायत समिति अध्यक्ष रही भाजपा की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रज्वल बस्टा का भी चयन हुआ है।
इससे पहले 2017 में भी प्रज्वल इस कार्यक्रम का हिस्सा रही है और रुस में देश का प्रतिनिधित्व किया है प्रज्ज्वल का चयन सिर्फ़ जुब्बल कोटखाई नहीं पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है !देश के विभिन्न हिस्सों से युवा और छात्र अपने उत्कृष्ट कार्य और नेतृत्व गुणों के आधार पर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और समझ का प्रदर्शन करेंगे।











