प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से किया विक्रमादित्य सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर चुनाव प्रचार में डटने का आग्रह 

0
31
कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह
कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से विक्रमादित्य सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर चुनाव प्रचार में डटने को कहा है। उन्होंने कहा है कि आने वाले 21 दिनों तक उन्हें दिन रात लोगों के बीच रहकर उन्हें विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में भारी मतदान के लिए प्रेरित करना होगा।
आज सुबह मण्डी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक में प्रतिभा सिंह ने कहा कि जिसे जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाना होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिये भाजपा किसी भी हतकंडे को अपना सकती है इसलिए इस पर उन्हें अपनी कड़ी नजर रखनी होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश मे अन्याय के खिलाया न्याय की लड़ाई लड़ रही है। देश मे संविधान को बचाने की राहुल गांधी की इस लड़ाई में सभी को उनका साथ देना है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह मण्डी लोकसभा से चुनाव जीत कर प्रदेश की एक बहुत ही मजबूत युवा आवाज बनेगी।