धर्मशाला सीट से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा व कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी ने भरा नामांकन

0
4

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए आज नामांकन के अंतिम दिन धर्मशाला सीट से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा व कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी ने पर्चा भरा। नामांकन के दाैरान सुधीर शर्मा के साथ केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी माैजूद रहे।

वहीं देवेंद्र सिंह जग्गी के साथ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व कांगड़ा संसदीय सीट से प्रत्याशी आनंद शर्मा माैजूद रहे। नामांकन से पहले दोनों प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन भी किया।