प्रतिभा सिंह ने किया सरोज देवी को महासचिव और निर्मला देवी व अर्पना ठाकुर को सचिव पद पर नियुक्त

0
1
कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह
कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने जिला कांग्रेस कमेटी सोलन में सुभद्रा चौहान  उपाध्यक्ष व  ग्राम पंचायत सलोगड़ा की प्रधान सरोज देवी को महासचिव तथा निर्मला देवी व अर्पना ठाकुर को सचिव पद पर नियुक्त किया है।

इसके अतिरिक्त प्रेम सिंह ग्राम पंचायत दोगरी सलवाला को पौंटा साहिब ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है। उपरोक्त सभी नियुक्तियां तुरंत प्रभावी मानी जाएगी।