लोकसभा के चुनाव परिणाम आएंगे एग्जिट पोल के विपरीत, देश में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार -प्रतिभा सिंह 

भाजपा पर लगाया आरोप,आरोप कहा....चुनाव परिणाम प्रभावित करने के लिए अपनाएं हतकंडे,वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण 

0
3
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह (FILE PHOTO )
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह (FILE PHOTO )
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मण्डी संसदीय क्षेत्र से निवर्तमान सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि लोकसभा के चुनाव परिणाम एग्जिट पोल के विपरीत आएंगे और देश मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के चारों लोकसभा व छह विधानसभा चुनाव परिणाम भी कांग्रेस के पक्ष में आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 400 पार का नारा असफल हो गया है और भाजपा 200 पार भी नही कर पाएगी। उन्होंने कहा कि चुनावों में भाजपा ने मुद्दों पर  कोई बात नही की। बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी पर पूरी तरह खामोश रही।
 प्रतिभा सिंह ने कहा है कि  प्रदेश में लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान किया है। उन्होंने कहा कि 4 जून चुनाव परिणाम पूरी तरह कांग्रेस के पक्ष में ही आएंगे। प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने  चुनाव परिणाम प्रभावित करने के लिये जो जो हतकंडे अपनाएं है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। अनाप शनाप बयानबाजी कर लोगों में भय पैदा करने का असफल प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को धनबल से कमजोर करने की कोशिश की गई है पर जनबल ने इसे पूरी तरह नकार दिया है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने इन चुनावों को बड़ी मजबूती के साथ लड़ा है और  प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में ही भारी मतदान किया है। उन्होंने कहा कि अगर ईवीएम से कोई छेड़छाड़ नही की गई होगी तो देश के साथ साथ प्रदेश के सभी चुनाव नतीजे  कांग्रेस के पक्ष में अप्रत्याशित चौकाने वाले होंगे।

प्रतिभा सिंह ने दावा किया कि उनकी मण्डी संसदीय सीट पर विक्रमादित्य सिंह की जीत पक्की है और वह रिकार्ड मतों से अपनी जीत का परचम लहरायेंगे। उन्होंने कहा कि मण्डी संसदीय  क्षेत्र के लोगों पहले भी कांग्रेस के साथ थे और इस बार भी पूरी तरह कांग्रेस के  ही साथ है। विक्रमादित्य सिंह ने मण्डी के विकास का जो विजन लोगों के समक्ष रखा है लोगों ने अपने मत के द्वारा उन्हें अपना पूरा समर्थन दिया है ऐसा उन्हें पूरा विश्वास हैं।