लोकसभा चुनाव 2024: चारों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे

0
5

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

शिमला। कांगड़ा सीट पर राजीव भारद्वाज की लीड 209464 पार
अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 209464 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 135287, मंडी से कंगना रणौत 54042 व शिमला से सुरेश कश्यप 70177 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं।

 

बड़सर में भाजपा के इंद्र दत्त लखनपाल 2388 वोट से आगे 
धर्मशाला में भाजपा के सुधीर शर्मा 1576 वोट से आगे 
गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राकेश कालिया 2275 वोट से आगे 
कुटलैहड़ में अब कांग्रेस के विवेक शर्मा 202 वोट से आगे 
लाहौल-स्पीति में निर्दलीय प्रत्याशी रामलाल मारकंडा 1288 वोट से आगे 
सुजानपुर से कांग्रेस के रंजीत सिंह राणा 190 वोट से आगे

 

लाहौल-स्पीति से मारकंडा आगे

लाहौल-स्पीति उपचुनाव में डॉ. निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. रामलाल मारकंडा आगे चल रहे हैं। इसी तरह धर्मशाला सीट से भाजपा के सुधीर शर्मा आगे चल रहे हैं। वहीं बड़सर सीट से भाजपा के इंद्रदत्त लखनपाल आगे व कांग्रेस के  सुभाषचंद ढटवालिया पीछे हैं। गगरेट सीट से कांग्रेस राकेश कालिया के 2491 के साथ आगे चल रहे। चैतन्य शर्मा पीछे हैं।