आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2024 की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर एस बाली, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, कमांडर आरट्रैक लेफ्टनेंट जनरल मंजिंदर सिंह, जनरल ऑफ स्टाफ लेफ्टनेंट जनरल डी एस कुशवाह, विधायक विनोद कुमार व रीना कश्यप, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, उपाध्यक्ष एचपीआईडिसी विशाल चंबियाल, उपाध्यक्ष वन विकास निगम केहर सिंह खाची सहित अन्य गणमान्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला आयोजन समिति अनुपम कश्यप ने मुख्यतिथि तथा अन्य अथितिगणों को सम्मानित किया।


ग्रीष्मोत्सव में अनुमोदित कलाकार अरविंद सिंह राजपूत, नरेन्द्र निट्टू, अजय चौहान और अज्जू तोमर, अभिज्ञ द बैन्ड, डॉ. महेन्द्र राठौर तथा कुमार साहिल ने अपनी मधुर आवाज से लोगों का खूब मनोरंजन किया और लोगों ने बहुत आनंद उठाया। आज के मंच संचालक पूजा चौधरी, विनोद कुमार, आर जे शालिनी, अरुणोदय और मुनिश नंदन रहे।