आदर्श हिमाचल ब्यूरो ऊना हरोली उत्सव-2025 की तैयारियां चरम पर हैं। लता मंगेशकर कला केंद्र, समूर कलां में उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन का दौर जारी है। ऑडिशन के दूसरे दिन भी स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का खूब प्रदर्शन किया। अब 10 अप्रैल ऑडिशन का आखिरी दिन है।
हर दिन पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित हो रहे ऑडिशन के लिए इच्छुक कलाकार एसडीएम कार्यालय, हरोली में आवेदन जमा कर सकते हैं या स्टेटलेवलहरोलीउत्सवएटदीरेट डॉट कॉम पर ईमेल भेज कर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। ऑडिशन के दिन मौके पर भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
Artists showed their talent on the second day of auditions too
ये है महाउत्सव की रूपरेखा
उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि 27 से 29 अप्रैल तक हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ मैदान में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय महाउत्सव में प्रदेश व देश के ख्यातिप्राप्त कलाकारों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दल भी अपनी प्रस्तुतियों से समारोह को चार चांद लगाएंगे। प्रशासन की प्राथमिकता हिमाचली कलाकारों को अधिकतम मंच प्रदान करना है, जिससे स्थानीय शिक्षण संस्थानों, सांस्कृतिक समूहों तथा महिला मंडलों की रंगारंग प्रस्तुतियां उत्सव की शोभा बढ़ा सकें।
Artists showed their talent on the second day of auditions too
उपमुख्यमंत्री का विजन का सकार रूप
लगभग सात वर्षों के अंतराल के बाद पुनः आयोजित हो रहा यह भव्य उत्सव उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के विजन का साकार रूप है। यह आयोजन सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ, कला एवं संस्कृति के माध्यम से सामाजिक एकता और विकास के संदेश को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभर रहा है।
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की राजनीतिक कार्यशैली...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
रामपुर । बुशहर स्पोर्ट्स कल्चर एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की...