अहमदावाद विमान हादसे पर विधान सभा अध्यक्ष ने गहरा दु:ख प्रकट किया।

0
108

आदर्श हिमाचल ब्यूरों 

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने अहमदावाद विमान हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है। विधान सभा अध्यक्ष ने अपने शोक सन्देश में कहा कि यह विमान हादसा दिल दहलाने वाला है जिससे आज पूरा देश दुखी है।

 

उन्होने कहा कि यह हादसा इस समय की सबसे बड़ी दुर्घटना है। गौरतलब है कि इंडियन एयर लाईन का यह विमान अहमदावाद से इंग्लैण्ड जा रहा था जिसमें लगभग 242 लोग सवार थे।
पठानियां ने दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की है तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है।

विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने भी इस विमान हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है तथा दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की है।