राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  सौदान सिंह के शिमला आगमन पर भाजपा अध्यक्ष ने हार्दिक स्वागत किया।

0
17

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  सौदान सिंह के शिमला आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल,  राजीव भारद्वाज, बिहारी लाल शर्मा, संजीव कटवाल,  कर्ण नंदा, और  सजीव दृष्टा ने हार्दिक स्वागत किया।

 

इस अवसर पर विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई, जिसमें पार्टी की रणनीति, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय, और आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। यह बैठक हिमाचल प्रदेश में भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रही।