केवल सिंह पठानिया , मुख्य सचेतक , H P Govt से अर्धसैनिक बलों के कल्याण हेतु मुलाकात करते वीके सिंह

0
26

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । हिमाचल प्रदेश सचिवालय में  विधायक  केवल सिंह पठानिया  के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें हिमाचल प्रदेश राज्य पूर्व अर्धसैनिक बल कल्याण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया।

 

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व पुलिस उपमहानिरीक्षक  वी. के. शर्मा ने किया। उनके साथ महासचिव वीर सिंह वर्मा, प्रो. बृजेश चौहान सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

 

बैठक में  शर्मा ने  विधायक को अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड के गठन की आवश्यकता से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार पहले ही ऐसा बोर्ड बना चुकी है, जबकि गोवा, गुजरात सहित अन्य राज्य सरकारें भी अर्धसैनिक बलों को हरसंभव सहायता दे रही हैं। परंतु हिमाचल प्रदेश में अभी तक इस दिशा में कोई स्थायी व्यवस्था नहीं बन पाई है, जबकि संविधान में सेना और अर्धसैनिक बलों—दोनों को “संघ की सशस्त्र सेनाएं” घोषित किया गया है।

 

 

पठानिया ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को धैर्यपूर्वक सुना और इस बात को स्वीकार किया कि सैनिक कल्याण बोर्ड की तर्ज पर अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड का गठन समय की आवश्यकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे इस मुद्दे को स्वयं  मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे और इसकी महत्ता से उन्हें अवगत कराएंगे।

 

 

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इस संबंध में होने वाले निर्णय की जानकारी शीघ्र ही संघ को दे दी जाएगी।