पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक में भाग लेने मध्य प्रदेश जाएँगे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां।

0
1

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां 13 जुलाई, 2025 को समिति व्यवस्था की समीक्षा हेतु पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक में भाग लेने वायुमार्ग द्वारा चण्डीगढ़ से दिल्ली होते हुए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल जा रहे हैं।

 

 

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधान सभा भोपाल विधान मण्डल भवन में 14 जुलाई, 2025 को समिति व्यवस्था की समीक्षा हेतु पीठासीन अधिकारियों की समिति की एक दिवसीय बैठक का आयोजन करने जा रही है। इस बैठक में सभी राज्य विधान सभाओं के पीठासीन अधिकारी भाग ले रहे हैं।

 

 

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य विधान मण्डलों में समिति व्यवस्था को कैसे सुदृढ़ किया जाए तथा समिति की कार्यप्रणाली, कार्यकुशलता तथा समितियों के काम- काज के तरीकों को कैसे मजबूत किया जा सके पर केन्द्रित होगा।

 

विधान सभा अध्यक्ष इस अवसर पर समिति व्यवस्था की मजबूती पर अपने अनुभव सांझा करते हुए बहुमुल्य सुझाव देंगे। विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। बैठक उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष का महाकाल मन्दिर तथा महालोक जाने का भी कार्यक्रम है।