आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है सरकार और संगठन : राजीव राणा

0
162

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

चबूतरा| सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के चबूतरा में हाल ही में भारी बारिश और यात्रा के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन राजीव राणा ने आज प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। राजीव राणा ने बताया कि आपदा से क्षेत्र में लगभग 800 लोगों की जीवनचर्या प्रभावित हुई है, जबकि 7 से 8 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, और प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन पूरी तत्परता से राहत और पुनर्वास कार्यों में जुटे हुए हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और प्रभावित परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है, राणा ने मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के लिए उनकी सराहना की, और साथ ही उन्होंने कहा कि असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस भी प्रशासन के साथ मिलकर राहत कार्यों में भागीदारी निभाएगी और सुनिश्चित करेगी कि कोई भी परिवार खुद को असहाय महसूस न करे, और समाज के सभी वर्गों से अपील की गई है कि इस कठिन समय में एकजुट होकर जरूरतमंदों की मदद करें।