सीमा सड़क संगठन के जवान पवन कुमार का अरुणाचल में सड़क हादसे में निधन

0
105

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अरुणाचल प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में सीमा सड़क संगठन (BRO) के जवान पवन कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है, पवन कुमार जिला बिलासपुर की नैनादेवी तहसील के दगड़ाहण गांव के निवासी थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को इस दुःखद घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है और परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।