बेंगलुरू में 11वां राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र सम्मेलन सम्पन्न

0
27

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

बेंगलुरू| कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में तीन दिवसीय 11वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र सम्मेलन का समापन हो गया। इस समापन समारोह की अध्यक्षता कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने की, जबकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि थे। कर्नाटक विधान परिषद सभापति बसवराज होराट्टी और विधानसभा अध्यक्ष यू.टी. खादर फरीद ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और उपाध्यक्ष विनय कुमार ने सम्मेलन के साथ बेंगलुरू टर्फ क्लब में आयोजित घुड़दौड़ एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम में भी भाग लिया। पठानिया ने बेंगलुरू को “भारत का उद्यान शहर” और “भारत की सिलिकॉन वैली” बताते हुए शहर की वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक उपलब्धियों को उजागर किया। पठानिया ने मुख्यमंत्री सिद्दरमैया, उप-मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार और अन्य अधिकारियों का सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया, उन्होंने उम्मीद जताई कि सम्मेलन के निष्कर्ष राज्यों में लागू होकर संसदीय संस्थाओं को मजबूत करेंगे। इस सम्मेलन के बाद कुलदीप सिंह पठानिया और विनय कुमार 14 सितंबर को प्रस्तावित पोस्ट कॉन्फ्रेंस टूर में भाग लेंगे और 15 सितंबर को बेंगलुरू से शिमला के लिए रवाना होंगे।