उप-मुख्यमंत्री ने बी.एस.एफ. के कर्म दीन के निधन पर व्यक्त किया शोक

0
12

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

ऊना| हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बीएसएफ की 24 बटालियन में तैनात एएसआई कर्म दीन के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। कर्म दीन ऊना जिला के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के गांव मसलाना निवासी थे।

इस दौरान उप-मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि एएसआई कर्म दीन ने देश की सेवा में रहते हुए अमूल्य योगदान दिया है। उनका निधन न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस दुःखद घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।