महेश्वर सिंह चौहान के हिम्फेड अध्यक्ष बनने पर प्रतिभा सिंह ने दी शुभकामनाएं

0
22

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला| प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने हिम्फेड के नव नियुक्त अध्यक्ष महेश्वर सिंह चौहान ‘पांडु’ को पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

इस दौरान प्रतिभा सिंह ने आशा व्यक्त की है कि महेश्वर सिंह चौहान अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के बल पर हिम्फेड की गतिविधियों को नई दिशा देंगे और संगठन के कार्यों को गतिशीलता एवं प्रगति के साथ आगे बढ़ाएंगे।