आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान का दौरा कर आगामी 13 अक्तूबर को होने वाले पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने पर विशेष बल दिया और यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी स्तर पर कोई चूक न हो।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का हिमाचल के विकास में अहम योगदान रहा है और उनकी प्रतिमा का अनावरण प्रदेशवासियों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। इस निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, महापौर सुरेंद्र चौहान, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, निदेशक सूचना एवं जन संपर्क राजीव कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे है।