मुख्यमंत्री से मिले विधानसभा अध्यक्ष, दीपावली की दी शुभकामनाएं

0
5

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शनिवार को दोपहर 1:00 बजे राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं, उन्होंने विदेश दौरे से लौटने के बाद विधानसभा अध्यक्ष की मुख्यमंत्री से यह पहली औपचारिक मुलाकात रही है।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को दीपावली की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और समृद्ध जीवन की कामना की और साथ ही, उन्होंने अपनी हालिया विदेश यात्रा के दौरान सम्पन्न कार्यक्रमों, बैठकों और अन्य गतिविधियों की जानकारी भी साझा की है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा किस प्रकार प्रदेश और देश के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रही है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी विधानसभा अध्यक्ष को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और कुशल स्वास्थ्य की कामना की। इससे पूर्व, संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने विधानसभा सचिवालय पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।