भाजपा हिमाचल ने सोशल मीडिया विभाग की नई टीम की घोषणा

0
9

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश सोशल मीडिया विभाग की नई टीम की घोषणा की है। यह निर्णय प्रदेश संयोजक सुशील राठौर ने प्रदेश नेतृत्व के साथ चर्चा के बाद लिया। भारतीय जनता पार्टी के अनुसार, यह नियुक्तियां संगठनात्मक दृष्टि से सोशल मीडिया विभाग को सशक्त, संगठित और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से की गई हैं। प्रदेश सह–संयोजक के रूप में सौरभ धीमान, हेमा ठाकुर, विक्रम मट्टू, हैप्पी कुमार, अनिल धीमान, घनश्याम सोनी और अरविंद मेहता को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चंदन शर्मा, विनय कुमार, अजीत कोशल, ओ पी तोमर, शोभित आनंद, मीनाक्षी शर्मा, हिमांशी मारवाड़ी, मैंडी नरयाल, तुषार शर्मा, दीपक सोनी, विजय ठाकुर, वरुण भारद्वाज, प्रियांशु मेहरा, सुनील भारद्वाज, हैरी, कुलवीर ठाकुर, पुष्पेन्द्र ठाकुर, रवि नेगी, संदीप अवस्थी, आनंद ठाकुर, करणवीर राणा, यशपाल चंदेल, मितेश कोशल, राजीव डडवाल, राहुल शर्मा, दीक्षिता ठाकुर, अंकित जम्वाल, विवेक शर्मा, हितेंद्र ठाकुर, मुनीश कुमार, अंकित चंदेल और श्रवण कुमार को शामिल किया गया है। इन विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में संजय सूद, कपिल देव शर्मा और ऋषि शर्मा को टीम में शामिल किया गया है।

इसी तरह प्रदेश संयोजक सुशील राठौर ने कहा कि सोशल मीडिया विभाग संगठन की सबसे सक्रिय और प्रभावी इकाई है। इस नई टीम के गठन से विभाग की गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार होगा और पार्टी की विचारधारा, योजनाएं एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दे डिजिटल माध्यमों से जनता तक और अधिक प्रभावशाली ढंग से पहुँच पाएंगे।