प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत नदीय मत्स्य पालन कार्यक्रम सम्पन्न

0
6

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मत्स्य मंडल मंडी ने प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत नदीय मत्स्य पालन कार्यक्रम के तहत व्यास नदी में शनिवार को 5,000 महाशीर मछली बीज छोड़े। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नदीय मत्स्य उत्पादन बढ़ाना, स्थानीय मत्स्यकारों की आय में सुधार करना और जैव विविधता तथा पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखना है और मछली बीज का संचयन विभागीय महाशीर मत्स्य फार्म मछयाल में किया गया था।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत औट के उपप्रधान श्याम लाल बैद्य, ट्राउट अंग्लिंग एसोसिएशन के सदस्य नितिन, सहायक निदेशक मत्स्य मंडल मंडी नीतू सिंह, मत्स्य उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, विभागीय अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इसी दौरान सहायक निदेशक नीतू सिंह ने बताया कि रिवर रैंचिंग कार्यक्रम न केवल पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में सहायक है, बल्कि यह मत्स्य व्यवसाय को सुदृढ़ बनाने और स्थानीय मत्स्यकारों की सामाजिक आर्थिक स्थिति सुधारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।