एबीवीपी हिमाचल ने स्वर्गीय सुनील उपाध्याय की पुण्यतिथि पर विशेष संगोष्ठी आयोजित

0
6

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रदेशभर में एबीवीपी के प्रखर नेता एवं विचारक स्वर्गीय सुनील उपाध्याय की पुण्यतिथि पर एक विशेष संगोष्ठी आयोजित की गई। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के साइंस हॉल में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। एबीवीपी इकाई अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने स्व. सुनील उपाध्याय के जीवन, विचारों और राष्ट्रवादी दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उपाध्याय ने अपने जीवन में विद्यार्थी राजनीति को समाज और राष्ट्र सेवा से जोड़ा और युवाओं में नेतृत्व एवं राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लिए प्रेरणा दी।

इस दौरान मुख्यातिथि प्रो. शिव कुमार डोगरा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय उपाध्याय केवल संगठनात्मक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। उन्होंने युवाओं में देशभक्ति, निष्ठा और सेवा की भावना जगाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रो. डोगरा ने उपाध्याय के व्यक्तित्व की सरलता, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण को प्रेरणास्रोत बताया। इस संगोष्ठी में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे स्वर्गीय सुनील उपाध्याय के आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंगे और विद्यार्थियों ने शिक्षा के साथ साथ समाज सेवा और राष्ट्रसेवा को अपना कर्तव्य बताया है।