आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच हिमाचल प्रदेश से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। राज्यसभा सांसद ने श नड्डा के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की।
नड्डा ने भी प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली तथा सभी को जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संदेश दिया।











