चम्बा शहर को मिलेगी बहुप्रतीक्षित मल्टी-स्टोरी पार्किंग की सौगात: विधायक नीरज नैय्यर

0
57

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

चंबा । विधायक नीरज नैय्यर ने जानकारी देते हुए बताया कि चम्बा शहर में बहुप्रतीक्षित बहुमंजिला पार्किंग भवन के निर्माण कार्य को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि शहर में लगातार बढ़ रहे वाहनों को देखते हुए यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी। पार्किंग भवन के निर्माण से न केवल वाहन पार्किंग की समस्या का स्थायी समाधान होगा, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था को भी सुचारू और व्यवस्थित बनाया जा सकेगा।

 

विधायक ने बताया कि निर्धारित स्थल पर सोइल टेस्टिंग का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार चम्बा शहर के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न विकासात्मक कार्यों को तेज गति से पूर्ण किया जा रहा है।

 

इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर स्थानीय लोगों ने सरकार एवं विधायक नीरज नैय्यर का आभार व्यक्त किया है।