आदर्श हिमाचल ब्यूरों
धर्मशाला ।राज्य सभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी ने भारत और अमेरिका के बीच ब्यापार समझौते का स्वागत करते हुए कहा की इससे “मेक इन इंडिया “को नई उड़ान मिलेगी ।
उन्होंने कहा की भारतीय उत्पादों पर 18 प्रतिशत टैरिफ घटाने से निर्यात को पंख लगेंगे जिससे भारतीय उद्योगों को नए आर्डर मिलेंगे , कच्चे मॉल की खपत बढ़ेगी और रोजगार के अबसर बढ़ेंगे । उन्होंने कहा की इससे बिदेशी मुद्रा भण्डार बढ़ेगा जिससे आर्थिक समृद्धि के नए युग का सूत्रपात होगा ।
उन्होंने कहा की भारत और अमेरिका दुनिया की दो बड़ी लोकतान्त्रिक शक्तियां हैं जिनकी कुल आबादी लगभग 2 अरब है और इस तरह के ब्यापार समझौते से भारत का बिश्व व्यापार में दबदबा बढ़ेगा जिससे भारत दुनिया के तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से बढ़ेगा ।
उन्होंने कहा की इस ब्यापार समझौते का हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य को जबरदस्त फायदा होगा । इससे हिमाचली शाल , ऊनी उत्पादों , जड़ी बूटियों , काँगड़ा चाय , के अतिरिक्त हिमाचल में स्थापित उद्योगों से निर्यात बढ़ेगा जिससे राज्य सरकार का राजस्व बढ़ेगा और हिमाचली युवकों को रोज़गार के नए अबसर उपलब्ध होंगे ।
उन्होंने इस समझौते को प्रधान मन्त्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल आर्थिक नेतृत्व का परिणाम बताया और कहा की यह नरेंद्र मोदी की महान उपलब्धि है ।
उन्होंने बिपक्ष को राजनैतिक बयानबाजी करने की बजाय प्रधान मन्त्री में बिश्वास रखने की सलाह दी और राष्ट्र हित में सरकार से कंधे से कन्धा मिलाकर चलने का आह्वान किया











