आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव बलदेव राज ने बयान जारी करते हुए कहा कि 16वें वित्त आयोग से देवभूमि की देवतुल्य जनता बड़ी उम्मीद लगाए बैठी थी लेकिन 16 वे वित्त आयोग की ओर से राजस्व घाटा अनुदान (RDG) की सिफारिश न किए जाने पर जनता खुद को भाजपा द्वारा ठगा हुआ महसूस कर रही है तथा आर्थिक संकट से जूझ रहे प्रदेश की मुश्किलें और बढ़ गई हैं.आम आदमी पार्टी ने इस फैसले को हिमाचल जैसे पर्वतीय राज्यों के साथ अन्याय बताया है। राज्य नदियों, जंगलों और पर्यावरण की रक्षा कर रहा है, लेकिन बदले में राज्य को मोदी सरकार की ओर से सिर्फ ‘झुनझुना’ थमा दिया गया है, जो सरासर प्रदेश के साथ धोखा है।
RDG न मिलने पर बलदेव राज ने कहा कि प्रदेश
‘नदियां-जंगल बचाएं, लेकिन बदले में कुछ न मिले’।
उन्होंने कहा कि प्रदेश हर साल लगभग 90 हजार करोड़ रुपये का योगदान देश को इकोलॉजी के रूप में देता है।
लगातार आपदा से ग्रस्त राज्य पहले से ही लगभग 15000 करोड़ का अनुमानित नुकसान झेल रहा है और ऊपर से केंद्र सरकार द्वारा RDG
समाप्त करना दुर्भाग्यपूर्ण’ है।
उन्होंने कहा कि RDG कोई खैरात नहीं, बल्कि संघीय ढांचे में राज्यों का अधिकार है. इसे समाप्त करना प्रदेश के 75 लाख लोगों के हक पर चोट है।
RDG खत्म करने से प्रदेश भयंकर वित्तीय संकट में पहुंच गया है । दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश के हित के लिए सरकार व विपक्ष दोनों को मिलकर प्रदेश के लिए RDG की मांग को मोदी सरकार के समक्ष उठाना चाहिए ।











