इंग्लैंड अडंर 19 फाइनल मुकाबले में छठी बार जीता अंडर-19 वल्र्ड कप खिताब

0
81

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला /हरारे। मैन ऑफ मैच वैभव सूर्यवंशी की रिकार्डतोड़ पारी और उसकेबाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत भारत की जेन-जी ने इंग्लैंड को एकतरफा अंदाज में 100 रन से रौंदते हुए छठी बार अंडर-19 वल्र्ड कप जीत लिया। जिम्बाब्वे के हरारे स्पोट्र्स क्लब में खेले गए फाइनल में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 411 रन बनाए। भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों पर 15 चौके और 15 छक्कों के सहारे 175 रन बनाए। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रनों की पारी खेली। 412 रन के पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर ऑलआउट हो गई और पूरा भारत जश्न में डूब गया।