संयुक्त सचिव संदीप कदम ने पीएम श्री योजना के अंतर्गत संचालित विद्यालयों का निरीक्षण किया। 

0
9
आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
कुल्लू । पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) कुल्लू, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुट्टी कुल्लू का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त सचिव ने विद्यालयों में संचालित पीएम श्री योजना के अंतर्गत किए जा रहे शैक्षणिक एवं आधारभूत विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कक्षाओं, स्मार्ट क्लासरूम, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों से संवाद किया तथा शिक्षकों से शिक्षण पद्धति, नवाचारों और योजना के प्रभाव पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
    उन्होंने पीएम श्री योजना के तहत विद्यालय में आए बदलावों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की।
संयुक्त सचिव संदीप कदम ने कहा कि पीएम श्री योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें। उन्होंने विद्यालय प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए आवश्यक सुझाव भी दिए। दौरे के दौरान जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
*जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के साथ बैठक।
 उन्होंने जिला जिला के अधिकारियों तथा प्रिंसिपल, एवं सेंटर हेड- टीचर्स के साथ बैठक की अध्यक्षता की। बहुउद्देशीय भवन के बैठक कक्ष में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने पीएम श्री-विद्यालयों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण प्रदान करने के उद्देश्य से सभी पीएम श्री- विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं, तथा अधोसंरचना का सृजन करना   पीएम श्री  योजना का  उद्देश्य है ताकि अधिक से अधिक छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने सभी से पीएम श्री- विद्यालय बनने से आए गुणात्मक बदलावों के बारे में भी फ़ीडबैक ली। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर शिक्षा के लिए सामुदायिक भागीदारी तथा युवाओं को इसमें जोड़ने का भी सहयोग लेने का सुझाव दिया।
प्रिंसिपल डाइट डॉ सुरेंद्र शर्मा तथा समन्वयक डाइट कुलदीप शर्मा ने प्रस्तुति देते हुए बैठक में जानकारी दी कि जिला में कुल 15 पीएम श्री- विद्यालय हैं जिनमें 10 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हैं। ये पीएमश्री- विद्यालय नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए मॉडल स्कूल के रूप में कार्य कर रहे हैं।
अतिरिक्त जिला उपायुक्त अश्वनी कुमार ने संयुक्त सचिव का स्वागत किया।बैठक में एसडीएम निशांत ठाकुर, सहायक आयुक्त डॉ जयवंती ठाकुर, उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा देशराज डोगरा उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ सुनील कुमार  पीएम श्री- विद्यालयों के प्रिंसिपल तथा सेंटर हेड टीचर उपस्थित रहे।