मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी सरकारी कार्यलयों में माह के अन्तिम शनिवार को स्वच्छता के तहत विशेष सफाई अभियान चलाये जाऐगें डीसी । 

0
44
 हिमाचलआदर्श ब्यूरों 
कुल्लू ।उपायुक्त अनुराग  चंद्र शर्मा  ने जानकारी दी कि कुल्लू जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में इस माह के अंतिम शनिवार को एक व्यापक सफाई चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य कार्यालय परिसरों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना, अनावश्यक फ़ाइलों और पुराने सामानों का निपटान करना और कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार महीने के अन्तिम शनिवार को प्रत्येक कार्यालय में स्वच्छता के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया जाता है।
 इस अभियान में सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उपायुक्त कार्यालय से लेकर तहसील, ब्लॉक और मिनी सचिवालय तथा अन्य सभी सरकारी कार्यालयों तक, हर जगह स्वच्छता कार्य के अंतर्गत कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यालयों, गलियारों, कमरों और शौचालयों की गहन सफाई की। इस दौरान पुरानी फाइलों, कबाड़ और अनुपयोगी सामानों को अलग कर उनका सही तरीके से निपटान किया गया।
As per the instructions of the Chief Minister, special cleanliness campaigns will be run in all government offices on the last Saturday of the month under cleanliness drive.
As per the instructions of the Chief Minister, special cleanliness campaigns will be run in all government offices on the last Saturday of the month under cleanliness drive.
उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि, “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी आदत होनी चाहिए। एक स्वच्छ कार्यस्थल न केवल हमें बेहतर महसूस कराता है, बल्कि हमारी कार्यक्षमता को भी बढ़ाता है।” उन्होंने सभी कर्मचारियों को भविष्य में भी स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प दिलाया।
जिले  के सभी एसडीएम,  ब्लॉक  तथा तहसील कार्यालयों सहित  सभी सरकारी विभागों  सूचना एवं जनसंपर्क, कल्याण, बागवानी, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, श्रम कल्याण, वन, लोक निर्माण,  जल शक्ति, विद्युत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, लोक  निर्माण, आयूष, भाषा संस्कृति,  युवा सेवाएं एवं खेल तथा  अन्य सभी कार्यालयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।