आदर्श हिमाचल ब्यूरोसिरमौर । हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और रेणुका के लोकप्रिय विधायक विनय कुमार ने गातधार क्षेत्र में एक भव्य कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने कोटि से गाता तक 25 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने 5 लाख रुपये की लागत से बने गुरु मंदिर सामुदायिक भवन का भी उद्घाटन किया।इस मौके पर विनय कुमार ने कहा, “हम रेणुका के लिए हमेशा विकास की दिशा में काम करते रहेंगे। हमारी कोशिश है कि कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता न रहे। हमने गातधार क्षेत्र में विकास की एक नई शुरुआत की है और आगे भी हम इसी तरह काम करते रहेंगे।
उन्होंने कहा यह सड़क और सामुदायिक भवन हमारे क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा है। हमें उम्मीद है कि इससे स्थानीय लोगों को अपने जीवन में सुधार लाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर नई पंचायत अलग विभाजन होने पर सभी पंचायत वासियों को बधाई दी, जिसमें विनय कुमार ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे हम हर संभव इस नई पंचायत के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने विनय कुमार का भव्य स्वागत किया और उन्हें अपने क्षेत्र के विकास के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष तपेन्द्र चौहान, BDO नेहा नेगी बिट्टू ठाकुर ओपी ठाकुर आदि समस्त पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद थे।
Shoolini University
Latest article
शिमला विश्वविद्यालय में राज्यपाल का हरित संदेश: पौधरोपण के साथ युवाओं को नशामुक्ति की...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । सोमवार को शिमला विश्वविद्यालय (एपीजी) परिसर में एक पेड़ माँ के नाम' पौधरोपण अभियान का भव्य आयोजन किया गया।...
प्रतिशोध की राजनीति, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों पर विधानसभा से सड़क तक लड़ेगी भाजपा...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन 4 अगस्त 2026 को सायं 7:00 बजे होटल मरीना, शिमला में...
सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने किया “मैं भी स्वदेशी समर्थक” महाअभियान की डिजिटल शुरुआत
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
ऊना। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज जिला ऊना के संतोषगढ़ में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रव्यापी...











