आदर्श हिमाचल ब्यूरों
मंडी । आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में एक मजबूत विकल्प के रूप में तेजी से उभर रही है।
मंडी के ब्यास सदन (जोगिंदरनगर रोड) में आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक शामिल हुए। सम्मेलन का शुभारंभ दोपहर 12 बजे हुआ, जिसमें संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर विशेष चर्चा की गई।
अपने संबोधन में मनीष सिसोदिया ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में सभी 68 सीटों पर प्रभावी भूमिका निभाई जा सके। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सस्ती बिजली, पानी, बेहतर सड़कें और रोजगार जैसे मुद्दों को केंद्र में रखते हुए जन-आंदोलन खड़ा करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में लागू “केजरीवाल मॉडल” को हिमाचल में लागू कर विकास की नई दिशा दी जाएगी।
मनीष सिसोदिया ने कहा—
“हिमाचल का भला चाहने वाले सभी नेता, चाहे वे किसी भी पार्टी से हों—BJP, Congress या अन्य—अब समय आ गया है कि वे आम आदमी पार्टी में शामिल हों। हमारी राजनीति सत्ता के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा और सुशासन के लिए है। जो भी ईमानदारी से हिमाचल के विकास के लिए काम करना चाहते हैं, वे AAP परिवार का हिस्सा बनें।
सम्मेलन में 2027 विधानसभा चुनाव का औपचारिक शंखनाद किया गया तथा कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क बढ़ाने, संगठन विस्तार करने और मुद्दा-आधारित प्रचार को तेज करने के निर्देश दिए गए।
आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश ने इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बताते हुए प्रदेशवासियों से अपील की कि वे पार्टी से जुड़ें और हिमाचल_में_भी_केजरीवाल अभियान को सफल बनाएं।
#AadarshHimachal #AAP #HimachalPolitics #ManishSisodia #Mandi #2027Election #KejriwalModel #HimachalNews #Politics











