आदर्श हिमाचल ब्यूरो
कुल्लू । EuroKids International Preschool द्वारा कुल्लू में आयोजित वार्षिक दिवस समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी आकर्षक और जीवंत प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। ‘लिटिल हैंड्स, बिग चेंज’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था।
प्री-नर्सरी और नर्सरी कक्षाओं के बच्चों ने बम्बल बी डांस और लोकप्रिय ‘आहा टमाटर’ प्रस्तुति के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही बच्चों ने विभिन्न जानवरों की वेशभूषा में रैंप वॉक कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के प्रेरणादायक सत्र भी आयोजित किए गए। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त डॉ. श्रुति मोरे भारद्वाज ने छोटे बच्चों पर स्क्रीन टाइम के प्रभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए अभिभावकों को जागरूक किया। उन्होंने दो वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए स्क्रीन से दूर रखने और छह वर्ष तक के बच्चों के लिए इसे सीमित करने की सलाह दी।
समाजसेवी कृति काप्ता ने बच्चों के जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि वरिष्ठ संवाददाता अभिनव ने प्रारंभिक शिक्षा में समग्र विकास की आवश्यकता पर जोर दिया।कर सेवा दल के मनदीप सिंह ने स्कूल की ‘यूरो दान उत्सव’ पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। अभिभावकों ने इस सफल और प्रेरणादायक आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की सराहना की।
📢 #EuroKids #Kullu #AnnualFunction #LittleStars #KidsPerformance #EnvironmentAwareness #HimachalNews #AdarshHimachal #SchoolEvents
📲 हमसे जुड़ने के लिए: पर Subscribe करें |
Facebook पेज Like करें | Twitter पर Follow करें
📧 Email: aadarshhimachal@gmail.com
📱 WhatsApp: 9857537874 संपर्क करें











