शहीदी दिवस पर SFI का प्रदर्शन, साम्राज्यवादी नीतियों के खिलाफ उठाई आवाज

0
8

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला ।शहिद्व दिवस के अवसर पर भगत सिंह सुखदेव ठाकुर और शिवराज गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा कैंपस में एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।इस दौरान साम्राज्यवादी नीतियों के विरोध में डोलन ट्म्प, न्यूतनयाहू और  मोदी के पुतले जलाए गए।

 

इस मौके पर कैंपस सचिव कामरेड मुकेश ने कहा कि आज दुनिया भर में अमेरिका जैसी साम्राज्यवादी ताकतें अन्य देशों पर हमले कर अपने वर्चस्व को स्थापित करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ये ताकतें अपने आर्थिक और राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए युद्धों को बढ़ावा दे रही हैं, जिससे वैश्विक शांति को गंभीर खतरा पैदा हो रहा है।

 

SFI हिमाचल प्रदेश इकाई के सचिव सनी ने अपने वक्तव्य में कहा कि इन युद्धों का सीधा प्रभाव भारत जैसे देशों पर भी पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के कारण देश के भीतर महंगाई बढ़ रही है और आवश्यक संसाधनों, विशेषकर LPG (रसोई गैस) की कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, जिससे आम जनता प्रभावित हो रही है।

 

SFI ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह साम्राज्यवादी नीतियों का समर्थन करने के बजाय देशहित में स्वतंत्र और जनपक्षीय नीतियां अपनाए, ताकि देश के अंदर आर्थिक संकट और संसाधनों की कमी को दूर किया जा सके।

 

अंत में संगठन ने शहीदों के आदर्शों पर चलते हुए अन्याय, शोषण और साम्राज्यवाद के खिलाफ संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया।#SFI #HPU #Shimla #ShaheedDiwas #BhagatSingh #StudentProtest #HimachalPradesh #Politics #Inflation #LPG #CampusNews #YouthVoice #India

📲 हमसे जुड़ने के लिए: पर Subscribe करें | Facebook पेज Like करें | Twitter पर Follow करें
📧 Email: aadarshhimachal@gmail.com
📱 WhatsApp: 9857537875 संपर्क करें