कागजी घोषणाओं का बजट, जमीनी मुद्दों से दूर सरकार – अभाविप का हमला

0
11

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला ।  शिक्षा संकट में, युवा बेरोजगार; बजट 2026-27 ने सरकार की असलियत उजागर की: अभाविप”
शिमला: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिमाचल प्रदेश की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने बजट 2026-27 को पूर्णतः निराशाजनक, जनविरोधी एवं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाला बताया है।

 

उन्होंने कहा कि ₹54,928 करोड़ के इस बजट में पिछले वर्ष की तुलना में ₹3,586 करोड़ की कटौती की गई है, जो प्रदेश की आर्थिक स्थिति और विकास कार्यों पर नकारात्मक प्रभाव डालती है।नैंसी अटल ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र की लगातार अनदेखी की जा रही है। प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के सैकड़ों पद रिक्त हैं, जबकि बुनियादी सुविधाओं की भी कमी बनी हुई है। उन्होंने सेमेस्टर प्रणाली को बिना जमीनी परिस्थितियों के लागू करने को भी छात्रों के लिए हानिकारक बताया।

 

उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि लाखों युवाओं को रोजगार देने के वादे किए गए थे, लेकिन बजट में इसके लिए कोई ठोस योजना या रोडमैप प्रस्तुत नहीं किया गया।

 

महिलाओं के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि ₹1500 मासिक सहायता का वादा अब सीमित वर्ग तक सीमित कर दिया गया है, जो सरकार की वादाखिलाफी को दर्शाता है।
अभाविप ने बढ़ते राजस्व घाटे और घटते बजट आकार को सरकार की आर्थिक विफलता करार देते हुए इस बजट की कड़ी निंदा की है और सरकार से छात्रों, युवाओं एवं आम जनता के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की है।

📢 #ABVPHimachal #Budget2026 #EducationCrisis #Unemployment #WomenIssues #Himachal #Students #YouthVoice #Shimla #BreakingNews

📲 हमसे जुड़ने के लिए: पर Subscribe करें | Facebook पेज Like करें | Twitter पर Follow करें
📧 Email: aadarshhimachal@gmail.com
📱 WhatsApp: संपर्क करें