विधानसभा अध्यक्ष से मिला वन निगम लेबर सप्लाई मेट यूनियन का प्रतिनिधिमण्डल

0
5

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । हिमाचल प्रदेश राज्य वन निगम लेबर सप्लाई मेट यूनियन का एक प्रतिनिधिमण्डल प्रधान अनिल कुमार सूद की अध्यक्षता में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से उनके कार्यालय कक्ष में मिला।
प्रतिनिधिमण्डल ने ज्ञापन सौंपते हुए वन निगम द्वारा लागू की गई नई शर्तों और एकतरफा निर्णयों से उत्पन्न समस्याओं से अवगत कराया तथा शीघ्र समाधान की मांग की।

 

यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि कठोर शर्तों के कारण लेबर सप्लाई मेट सरकारी कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने वर्ष 2017-18 से पूर्व की शर्तों को बहाल करने की मांग की।
उन्होंने यह भी कहा कि काम बंद होने से निगम डिपुओं में लकड़ी की कमी हो रही है, जिससे राजस्व पर असर पड़ रहा है और हजारों मजदूरों की आजीविका संकट में है।

 

विधानसभा अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा तथा संबंधित अधिकारियों और मुख्यमंत्री से चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

 

📢 #हिमाचल_प्रदेश #वन_निगम #मजदूर #यूनियन #कुलदीप_पठानिया #शिमला #रोजगार #राजस्व #HimachalNews #BreakingNews #WorkersRights