एमटीबी चंबा 2026 का सफल समापन, रोमांच और विरासत का अद्भुत संगम

0
1

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 चंबा। “एमटीबी चंबा 2026 का सफल समापन, पहले संस्करण में रोमांच और विरासत का संगम”
MTB Chamba 2026 का पहला संस्करण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस आयोजन का संचालन चंबा साइक्लिंग एसोसिएशन द्वारा किया गया तथा इसे हिमाचल पर्यटन की “चलो चंबा” पहल के अंतर्गत समर्थन प्राप्त हुआ।

 

इस प्रतियोगिता में देशभर के 10 राज्यों और 16 शहरों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया, जो माउंटेन बाइकिंग के बढ़ते आकर्षण को दर्शाता है।रेस की शुरुआत ऐतिहासिक Millennium Gate से हुई और प्रतिभागियों ने 65 किलोमीटर लंबी चुनौतीपूर्ण दूरी को लगभग 2000 मीटर की ऊंचाई वृद्धि के साथ पूरा किया। यह ट्रैक बद्राम, देओलीहट्टी, सुंगल, सांगेरा, सराहन, रण, पनेला, बाथ, बदिदेरा और पंचपांडव जैसे क्षेत्रों से होकर गुजरा।

MTB Chamba 2026 का पहला संस्करण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें देशभर से प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
 MTB Chamba 2026 का पहला संस्करण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें देशभर से प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा तथा एसी टू डीसी धिमान की उपस्थिति में फ्लैग-ऑफ और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
चंबा साइक्लिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष चंदरकांत ने कहा कि यह आयोजन चंबा की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

 

🏆 मुख्य परिणाम:
ओवरऑल विजेता:
• प्रथम – आकाश शेरपा (शिमला)
• द्वितीय – मोक्ष अनेजा (चंडीगढ़)
• तृतीय – ओम शर्मा (मनाली)
इस आयोजन की सफलता से Chamba एक उभरते हुए एडवेंचर स्पोर्ट्स और साइक्लिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित हो रहा है।

 

📢 #MTBChamba2026 #Chamba #HimachalPradesh #AdventureSports #Cycling #MountainBiking #Tourism #HimachalTourism #AdarshHimachal #SportsNews #IndiaCycling